image: Coronavirus Uttarakhand:Couple returned home from china due to coronavirus

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के डर से चीन से वापस लौटे पति-पत्नी, बताई हैरान कर देने वाली बातें

रुद्रपुर के रहने वाले दंपती पिछले 11 साल से चीन से शंघाई में रह रहे थे। दोनों की 11 महीने की बेटी भी है। कोरोना वायरस की दहशत फैलने के बाद दूसरे भारतीयों की तरह वो भी उत्तराखंड लौट आए...
Feb 2 2020 8:17PM, Writer:KOMAL

चीन में खतरनाक कोरोना वायरस लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहा है। चीन में काम करने वाले लोग स्वदेश लौटने लगे हैं, ताकि अपनी जान बचा सकें। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में रहने वाले दंपती भी कोरोना संक्रमण से डरकर स्वदेश लौट आए। भारत लौटने पर दंपती को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई। एहतियात के तौर पर दोनों का सैंपल कलेक्ट किया गया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। रुद्रपुर के शक्तिफार्म में रहने वाले दंपती चीन के शंघाई शहर में रहते हैं। दोनों की एक 11 महीने की बेटी है। पति-पत्नी चीन की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जॉब करते हैं। वो दोनों पिछले 11 साल से शंघाई में रह रहे थे, लेकिन जैसे ही कोरोना वायरस की दहशत फैलने लगी। उन्होंने स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें - देहरादून में जमीन खरीदने वाले सावधान, पूर्व फौजी से 54 लाख की ठगी..लुटी जिंदगी भर की कमाई
वापस लौटे दंपती ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से चीन के शहरों में दहशत की स्थिति बनी है। लोग डरे हुए हैं, भारतीय लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं। कोरोना वायरस ने उन्हें भी चीन छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। बीते 26 जनवरी को दंपती ने शंघाई से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी और शाम को स्वदेश लौट आए। दिल्ली पहुंचने पर उनकी थर्मल जांच की गई। जिसमें वो खतरे से बाहर बताए गए। रुद्रपुर वापस लौटने पर जिले के स्वास्थ्य महकमे ने दंपती से संपर्क किया। उन्हें जिला मुख्यालय में काउंसलिंग के लिए बुलाया। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन दोनों का ब्लड सैंपल भी लिया है। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों ने चीन से लौटे दंपती की काउंसलिंग भी की।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home