image: Uttarakhand police officer robin bisht died

दुखद..उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर, सब इंस्पेक्टर रॉबिन बिष्ट की मौत

2015 बैच के एसआई और रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लॉक में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात रॉबिन बिष्ट आज उत्तराखंड को आंसुओं के सागर में डूबा कर चले गए।
Jun 10 2020 11:14PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

शोक और केवल शोक... यह साल वाकई उत्तराखंड के लिए बेहद भारी साबित हुआ है। आखिर किसने सोचा था कि पहाड़ों के ऊपर इस साल दुखों का बादल छटेंगे ही नहीं। देखिए न, कोरोना की महामारी के बीच हम अबतक अपने कितने भाई-बन्धुओं को खो चुके हैं। आज पहाड़ का एक और सपूत सभी को हमेशा-हमेशा के लिए रुला कर चला गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस के ऊखीमठ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रॉबिन बिष्ट ने आज शाम पहाड़ों को अलविदा कह दिया है। इस खबर पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। बता दें आज शाम को उनके पेट में दर्द हुआ जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इतनी कम उम्र में ऐसे जाबाज और मेहनती सपूत की ऐसी अकस्मात मृत्य किसी के भी हृदय को झंझोड़ कर रख देगी। जाबाज अफसर रॉबिन के व्यवहार के सब कायल थे। रुद्रप्रयाग के लोगों से उनको बेहद लगाव था। इतने मिलनसार और खुशमिजाज पुलिस अफसर की मृत्यु के बाद ऊखीमठ समेत रुद्रप्रयाग में शोक की लहर छा रखी है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दिल्ली से लौटे 19 साल के युवक की मौत, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पौड़ी के निवासी रॉबिन बिष्ट वर्तमान में ऊखीमठ थाने में तैनात थे। उनका परिवार देहरादून में रहता था। उनके पेट में आज शाम तेज दर्द उठा। जिसके बाद उनके साथी पुलिस वालों द्वारा उनको तुरंत ही ऊखीमठ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिए। उनकी मृत्यु के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उनकी सहकर्मियों को अबतक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि अब खुशमिजाज और मेहनती रॉबिन बिष्ट कभी ड्यूटी पर वापस नहीं आएंगे। उनकी उम्र मात्र 30 वर्ष ही थी और वह 2015 बैच के एसआई थे। वह 2019 से ही रुद्रप्रयाग में तैनात थे और वर्तमान में ऊखीमठ में सेवा दे रहे थे। उनके मृत्य का दुखद समाचार उनके घर में मिलते ही परिजनों के बीच भी दुख की लहर उमड़ गई। मात्र 30 साल के रॉबिन बिष्ट की साल भर पहले ही शादी हुई थी। घर मे जवान मौत के बाद उनकी पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद रुद्रप्रयाग के एसपी नवनीत सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home