image: Harela festival holiday in Uttarakhand

उत्तराखंड: CM त्रिवेन्द्र का अच्छा फैसला, हरेला के दिन होगी छुट्टी..देखिए 2021 में छुट्टियों की लिस्ट

उत्तराखंड सरकार ने लोकपर्व हरेला को सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया है। आगे देखें सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट
Dec 23 2020 7:40PM, Writer:Komal Negi

जनभावनाओं को ध्यान में रख उत्तराखंड सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रकृति के संरक्षण को समर्पित लोकपर्व हरेला को सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट में शामिल किया है। उत्तराखंड के लोग लंबे वक्त से लोकपर्व हरेला पर अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। जब तब इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी होती रही। अब सरकार ने विधिवत रूप से हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट में जगह दे दी है। पहाड़ के लोग अब अपने परिजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मना सकेंगे। राज्य सरकार ने वर्ष 2021 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों की जन्म तिथियों के अलावा निर्दिष्ट पर्व और त्योहारों को लेकर राज्यपाल की ओर से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। खास बात ये है कि सरकार ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आगे देखिए छुट्टियों की लिस्ट

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल..पहाड़ के सपूत को मिली बड़ी जिमेदारी
इस तरह सरकार द्वारा जारी साल 2021 की सार्वजनिक अवकाश सूची में हरेला पर्व को भी जगह मिल गई है। शासन की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार इस वर्ष 24 सार्वजनिक अवकाश व 18 निर्बन्धित अवकाश हैं। प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन पंकज पांडेय ने सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी की है। आगे देखिए सार्वजनिक अवकाश की सूची
गणतंत्र दिवस -26 जनवरी
महाशिवरात्रि- 11 मार्च
होलिका दहन- 28 मार्च
होली -29 मार्च
गुड फ्राइडे -2 अप्रैल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
रामनवमी- 21 अप्रैल
महावीर जयंती- 25 अप्रैल
ईद उल फितर- 14 मई
बुद्ध पूर्णिमा -26 मई
हरेला पर्व -16 जुलाई
ईद उल जुहा (बकरीद)-21 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त
मोहर्रम- 19 अगस्त
रक्षाबंधन- 22 अगस्त
जन्माष्टमी -30 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
दशहरा- 15 अक्टूबर
ईद ए मिलाद/ मिलाद उल नबी- 19 अक्टूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती- 20 अक्टूबर
दीपावली -4 नवंबर
दीपावली (गोवर्धन पूजा)- 5 नवंबर
गुरु नानक जयंती- 19 नवंबर
क्रिसमस डे -25 दिसंबर


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home