उत्तराखंड: विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ना तय...हर हाल में देना होगा डीएनए सैंपल
दुष्कर्म पीड़ित का आरोप है कि विधायक महेश नेगी उसकी बेटी के जैविक पिता हैं। अब कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।
Dec 24 2020 1:40PM, Writer:Komal Negi
दुष्कर्म मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गुरुवार को विधायक महेश नेगी का सैंपल लिया जाएगा। दरअसल विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि उसकी बेटी के जैविक पिता विधायक महेश नेगी ही हैं। इस दावे की सच्चाई परखने के लिए गुरुवार को विधायक महेश नेगी का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने विधायक महेश नेगी का डीएनए सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। इसके लिए गुरुवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में हाजिर होना होगा। जहां दून अस्पताल से आई टीम उनका डीएनए सैंपल कलेक्ट करेगी। कोर्ट ने दून अस्पताल प्रबंधन को भी डीएनए सैंपल के लिए टीम भेजने के आदेश दिए हैं। द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी के जैविक पिता महेश नेगी ही हैं।
यह भी पढ़ें - नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश, 31 दिसंबर को लगे नाइट कर्फ्यू..सरकार ने दिया जवाब
पीड़ित ने कहा है कि उसने बेटी का डीएनए टेस्ट कराया है, जिसमें महेश नेगी के उसके जैविक पिता होने की पुष्टि हुई है। ये डीएनए रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली थी। अब सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में डीएनए जांच का आदेश दिया है। गुरुवार को विधायक महेश नेगी को कोर्ट बुलाया गया है। पीड़ित की बेटी को भी सैंपलिंग के लिए तय समय पर कोर्ट आना होगा। दून अस्पताल की टीम दोनों का डीएनए सैंपल लेगी। आपको बता दें कि महिला ने जहां विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है तो वहीं विधायक महेश नेगी का कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। पहले इस केस की जांच एआईएस शाखा कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम मसूरी, दिल्ली और नैनीताल भी गई थी। जहां पीड़ित के साथ विधायक की मौजूदगी के सबूत भी मिले थे। वर्तमान में इस मुकदमे की विवेचना महिला थाना श्रीनगर के द्वारा की जा रही है।