image: Yellow alert in uttarakhand

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ होगा नये साल का आगाज़..दो जिलों में यलो अलर्ट

उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच में होगा। मौसम विभाग ने 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
Dec 30 2020 1:19PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह सर्दियों ने लोगों को परेशान कर रखा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी और बरसात से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पारा शून्य की तरफ लुढ़क रहा है। उम्मीद थी कि नए साल पर राज्य में लोगों को ठंड से निजाद मिलेगी मगर नए साल पर भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच में होगा। जी हां, मौसम विभाग ने इस बारे में सूचना जारी कर दी है मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और कई स्थानों पर कोल्ड डे कंडीशन भी बन सकती है। इसी बीच मौसम विभाग ने 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 2 जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उधम सिंह नगर हरिद्वार में मौसम विभाग ने सुबह और शाम घने कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 3 बच्चों की मां के सिर चढ़ा इश्क का भूत..पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार
पहाड़ों पर बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड के निवासियों को नए साल पर भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में नए साल का आगमन भी बर्फीली और सर्द हवाओं के साथ होगा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बीते सोमवार को प्रदेश के चारों धामों में जमकर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग की पहाड़ियां भी बर्फ से ढक गईं। चंपावत में पारा शून्य के करीब पहुंच चुका है। पिथौरागढ़ अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ों पर लगातार हिमपात हो रहा है और बारिश के साथ बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्वती क्षेत्र में पाला पड़ने से बर्फ और ठोस हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर अपना वाहन लेकर आएं तो सतर्कता जरूर बरतें।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस जिले में लगा 48 घंटे का लॉकडाउन, बंद रहेंगे सभी प्रतिष्ठान..कोरोना का डर
चलिए हम आपको हर जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान से अवगत कराते हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 05.1 दर्ज किया गया। बात करें उत्तरकाशी की तो उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 2.7 रहा। टिहरी जिले में अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम तापमान 2.8 दर्ज किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 2.0 दर्ज किया गया। बात करें हरिद्वार की तो हरिद्वार में अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 5.4 रहा। पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 15.7 और न्यूनतम तापमान 0.3 रहा। जोशीमठ में अधिकतम तापमान 7.5 व न्यूनतम तापमान 1.2 दर्ज किया गया। अल्मोड़ा जिले में अधिकतम तापमान 18.7 और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। यूएसए नगर में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 13.1 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान चंपावत जिले का है। चंपावत जिले में सभी जिलों के मुकाबले न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। चंपावत में अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 0.1 दर्ज किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home