image: Women smuggler arrested in udham singh nagar

उत्तराखंड: 12 बेशकीमती कछुओं के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर के किच्छा क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने 2 महिलाओं को विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
Mar 27 2021 7:36PM, Writer:Komal Negi

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की तस्करी के कई मामले उत्तराखंड में सामने आ रहे हैं। लोग अपने फायदे के लिए मासूम जानवरों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि गैरकानूनी है और ऐसे तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड में तेजी से एक्शन भी लिए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ रुद्रपुर के किच्छा क्षेत्र में देखने को मिला जहां पर कोतवाली पुलिस ने 2 महिलाओं को विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जी हां, इन महिलाओं के पास कुल 16 कछुए थे और यह सभी कछुए विलुप्त प्रजाति के थे जिनकी काफी अधिक डिमांड है और इन की बाजार में कीमत भी लाखों में है। पुलिस ने सभी कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है और साथ ही में दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी..जानिए कितने बढ़ सकते हैं दाम
मामला आज सुबह का बताया जा रहा है जब पुलिस को यह गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बस स्टैंड में दो संदिग्ध महिलाएं खड़ी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अपनी हिरासत में लिया। जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तब उनके पास से विलुप्त प्रजाति के 16 कछुए बरामद हुए। उन्होंने कछुओं को बैग में भर के उनके पैर बांध कर डाला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया..दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की बताई जा रही हैं और उनकी पहचान गुड्डू और गुड्डी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इन दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों महिलाओं ने बताया कि वे कछुए की इस खेप को कासगंज से लेकर दिनेशपुर ले जा रही थीं वे लोग बरेली से बस के माध्यम से किच्छा पहुंचीं और वहां से वे दोनों ऑटो में बैठकर रुद्रपुर जाने की तैयारी कर रही थीं और इसी बीच पुलिस ने उन दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओं के साथ दो महिलाओं की गिरफ्तारी किच्छा थाना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों के ऊपर वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। और इसी के साथ सभी 16 कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home