image: Police raid in dehradun hookah bar

देहरादून के हुक्का बार में ये क्या हो रहा है? पुलिस ने किया खुलासा

बिना लाइसेंस के हुक्का बार में नाबालिग लड़के एवं लड़कियों को दारू पिला रहे थे दो नाबालिग युवक, पुलिस ने काटा दस हजार का चालान। जानिए पूरा मामला
Jul 30 2021 12:39PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

युवाओं को आजकल हुक्का बार में जाकर शराब पीने का काफी जुनून सवार है। दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने का इस कदर भूत उनके ऊपर सवार है कि वे यह भूल ही जाते हैं कि सरकार ने शराब पीने की एक उम्र तय की हुई है। पैसों की लालच में कुछ हुक्का बार भी बिना उम्र चेक किए बच्चों को रोकने की बजाय उल्टा उनको प्रोत्साहन देते हैं। उनके पास लाइसेंस न होने के बावजूद भी वे धड़ल्ले से बार खोल कर शराब पिला रहे हैं। ऐसे ही बिना लाइसेंस वाले और नाबालिग लड़के लड़कियों को शराब पिलाने वाले हुक्का बार के खिलाफ देहरादून पुलिस के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत देहरादून के नेहरू कॉलोनी के हुक्काबार में पुलिस ने बिना लाइसेंस के शराब पिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों के अलावा बार में बैठे 30 नाबालिग लड़के एवं लड़कियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपए का चालान काटा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: डॉक्टरों की लापरवाही ने ली 17 साल की राधा की जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में देहरादून में हुक्का बार में बिना लाइसेंस के शराब पिलाने एवं नाबालिग लड़के एवं लड़कियों को हुक्काबार में बैठाने के विरुद्ध जोरों-शोरों से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी के प्रभारी निरीक्षक को यह खबर मिली कि कॉलोनी में बिना लाइसेंस का हुक्का बार चलाया जा रहा है जहां नाबालिक लड़के एवं लड़कियों को दारू पिलाई जा रही है। जिसके बाद थाना स्तर पर गठित टीम ने बीते बुधवार को हैंगआउट हुक्का बार पहुंची और वहां पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़को मोहसिन और गगन के खिलाफ धारा 60/68 के तहत 188 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। दोनों आरोपी नाबालिग लड़कों एवं लड़कियों को दारू पिला रहे थे। इसी के साथ हुक्का बार में बैठे 30 अन्य लड़के एवं लड़कियों का पुलिस एक्ट के तहत ₹10000 का जुर्माना किया गया है। पुलिस की टीम में एसआई राजेश सिंह, कॉन्स्टेबल सागर राय, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार, कॉन्स्टेबल चंद्रमोहन, महिला कॉन्स्टेबल सुभाषिनी और महिला कॉन्स्टेबल रामेश्वरी शामिल हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home