image: Modis formula will bring victory to Harish Rawat

पीएम मोदी का 'फॉर्मूला' दिलाएगा सीएम रावत को जीत

Feb 4 2017 7:07PM, Writer:शैद सैफी

सूबे मुख्यमंत्री हरीश राव भी प्रधानमंत्री को कॉपी कर रहे हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने नोटबंदी पर जनता से 50 दिन मांगे थे वैसे ही अब सीएम हरीश रावत ने सूबे के लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए 100 दिन का वक्त मांग रहे हैं। किच्छा विधानसभा इलाके से चुनावी रण में उतरने वाले सीएम रावत ने चुनाव से वोटरों को रिझाने पूरी की कोशिश की है। सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश भर के वोटरों से सीधे तौर पर मुखातिब हो रहे हैं। 23 जनवरी को सीएम रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर ‘हरदा को बोलो’ वेबसाइट की जानकारी दी। सीएम ने वीडियो के जरिए लोगों को संदेश दिया है कि किसी भी तरह की समस्या को उन्हें सीधे तौर पर बताएं। जिससे वो उस समस्या का खुद 100 दिन के अंदर निस्तारण करेंगे। ‘हरदा को बोलो’ वेबसाइट पर लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों की तरफ से पंजीकरण पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति अपना नाम पता लिखकर संबंधित जिले से अपनी समस्याओं को सीएम तक पहुंचा सकता है। वेबसाइट के जरिए आने वाली शिकायतों को सीएम खुद व्यक्तिगत तौर पर सुनने का आश्वासन दे रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home