बीच संसद में हुआ हाहाकरी खुलासा… विदेशों में जमा ‘इतना’कालाधन कि आपके होश उड़ जाएंगे !
Feb 13 2017 6:22PM, Writer:मिथिलेश नौटियाल
New Delhi, Feb 07 : संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बहुत बड़ी बात कही है। जेटली ने कहा कि काले धन पर ग्लोबल लीक्स से एक अहम जानकारी मिली है। जेटली ने कहा कि जानकारी के मुताबिक पर जांच के दौरान 16,200 करोड़ रुपये काले धन का पता चला है। जेटली ने बताया कि बीते 2 सालों में HSBC बैंक के खातों में जमा 8,200 करोड़ रुपये की रकम को इनकम टैक्स के दायरे में लाया गया है। जेटली ने बताया कि इंटरनैशनल कन्सॉर्शियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स यानी ICIJ की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीयों के विदेशी खातों में 8,000 करोड़ रुपये जमा हैं।
जेटली ने ये भी कहा है कि भारत के लोगों ने भारत के बाहर कितना कालाधन जमा किया है, इसका अब तक आधिकारिक अनुमान नहीं लगाया गया है। जेटली ने बताया कि भारत सरकार विदेशों में भारतीयों द्वारा जमा कराए गए ब्लैक मनी को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में भारत सरकार सभी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीयों द्वारा जमा काले धन का पता लगाने के लिए ब्लैक मनी ऐंड इंपोजिशन ऑफ टैक्स 2015 ऐक्ट लाया गया। इस एक्ट के तहत विदेशों में काला धन जमा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त नियम हैं। अरुण जेटली ने काले धन को खत्म करने के लिए भारत सरकार की ओर से उठाए गए कई और कदमों के बारे में भी बताया है।
कुल मिलाकर कह सकते हैं कि विदेशों में काल धन रखने वालों की अब खैर नहीं है और सरकार ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।