image: Sitarganj: Bengali community plays imp for Congress and BJP

सितारगंज: बंगाली समुदाय के हाथ में बीजेपी-कांग्रेस की नैया !

Feb 13 2017 6:47PM, Writer:हैदर/प्रकाश

प्रदेश में युनावी बिसात बिछ चुकी है...और वोटों के गणित में एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां जोर आजमाइश कर रही हैं...ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में बंगाला समुदाय के वोट पर दोनों ही पार्टियों की नजरें गड़ी हुई हैं...सितारंगज के एक लाख से अधिक मतदाताओं में करीब 33 हजार वोट बंगाला समुदाय के हैं...जिनके के लिए राजनीतिक दल अपना-अपना दांव लगा रहे हैं...और बांगला मतदाताओं को लुभाने की हर मुम्किन कोशिश की जा रही है...बुधवार को यहां बीजेपी सांसद सुप्रीयो बाबुल ने जनसभा की तो गुरुवार को राहुल गांधी ने सभा कर बंगाली वोट के लिए अपनी दावेदारी पेश की...

वोटों के इस गणित में विकास की आवाज नैपथ्य में हैं और मतदाता खुलकर अपनी राय जाहिर करने से परहेज कर रहा है...मतदान से पहले सितारगंज राजनीतिक दलों के लिए अखाड़ा बन चुका है...कांग्रेस ने बंगाली समुदाय की मालती विश्वास पर भरोसा जताया है...मालती विश्वास ने थारू समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर जनसभाएं कीं...मालती और कांग्रेस के रणनीतिकारों की कोशिश बंगाली समुदाय के वोटों में सेंधमारी को रोकते हुए दूसरे समुदायों के बीच पैठ बनाने की है...मालती इसके लिए बंगाली समुदाय से होने और स्थानीय होने का तर्क दे रही हैं...ऐसे में बांगला समुदाय किस ओर जाएगा,,ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा...वैसा इस वक्त सितारंगज पर चुनाव का रंग खूब चढ़ा हुआ है... शक्तिफार्म में हर घर पर झंडा और सड़क पर रैली,लाउडस्पीकर की धूम है... इस वक्त शक्तिफार्म चुनाव की धुरी बनी हुई है


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home