image: Fans going crazy for MS Dhoni in Uttarakhand

जब माइक से धोनी-धोनी पुकारने लगे फैन: ससुराल के बाहर जुट रही प्रशंसकों की भीड़

Feb 14 2017 5:41PM, Writer:कोमल नेगी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देहरादून में धोनी की एक झलक पाने के लिए लोग किस कदर बेताब हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि धोनी की एक झलक के लिए लोग उनकी ससुराल के आगे सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करते हैं। बता दें कि देहरादून के डालनवाला में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ससुराल है। इन दिनों माही अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ ससुराल आए हुए हैं।

अपने स्टार खिलाड़ी से मिलने की उम्मीद

महेंद्र सिंह धोनी ने डालनवाला में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपनी बेटी जीवा का बर्थडे भी मनाया था। जब से धोनी के दून में होने की खबर प्रशंसकों को मिली है वो उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। धोनी की ससुराल के बाहर प्रशंसक सुबह-सुबह आकर जमा हो जाते हैं, लेकिन धोनी के बाहर ना आने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। बुधवार को धोनी को घर से बाहर बुलाने के लिए प्रशंसकों ने एक प्रचार वाहन को रोक लिया था। प्रशंसक माइक से धोनी को पुकारने लगे, हालांकि इसके बाद भी धोनी बाहर नहीं आए। इसके बावजूद प्रशंसकों में अपने स्टार खिलाड़ी से मिलने की उम्मीद बनी हुई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home