image: Harish rawats Rawdi Avatar after Bahubali

बाहुबली के बाद हरीश का राउडी रावत अवतार

Feb 16 2017 3:52PM, Writer:कोमल नेगी

इस बार का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सबसे ज्यादा वोटिंग होने के साथ ही सोशल मीडिया के जमकर इस्तेमाल के लिए भी जाना जाएगा। सूबे में वोटिंग भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन चुनाव के दौरान वायरल सीएम हरीश रावत के वीडियो अब भी धमाल मचा रहे हैं। सीएम के बाहुबली अवतार वाले वीडियो के धमाल के बाद इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है। राउडी रावत नाम से बने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस के बागियों पर तंज कसा गया है। सीएम रावत के बाहुबली अवतार के बाद राउडी रावत नाम से बना ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल

सीएम रावत का बाहुबली अवतार वाला वीडियो पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। इस वीडियो को लेकर सूबे की राजनीति में जमकर विवाद भी हुआ था। बीजेपी ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत कर दी थी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस को नोटिस भेजा था। विवाद गहराने पर कांग्रेस ने इस वीडियो से पल्ला झाड़ लिया था, जबकि बीजेपी इसे अब भी कांग्रेस की शरारत बता रही है। सीएम के बाहुबली अवतार के बाद एक और वीडियो राउडी रावत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राउडी राठौर फिल्म के किरदारों में हरीश रावत को नायक की भूमिका में दिखाया गया है। व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मुख्य किरदार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सभी बागी हैं। पृष्ठभूमि में ‘तुमका का बताई भइया, हमरा हाल का है’ गीत बज रहा है और बागी कूद-फांद कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोरस में उनका साथ दे रहे हैं। वीडियो के जरिये दल बदल पर तंज करने की कोशिश की गई है। करीब 55 सेकंड का ये वीडियो इस टैग लाइन के साथ खत्म हो जाता है कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। ये वीडियोज किसने बनाए हैं, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home