20 फरवरी को महाऐलान करेंगे पीएम मोदी... डिजिटल ट्रांजेक्शन का हब बनेगा भारत !
Feb 17 2017 2:19PM, Writer:मिथिलेश नौटियाल
New Delhi, Feb 16 : भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अब 20 फरवरी को एक बार फिर से बड़ा ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि रीटेल पेमेंट में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार IndiaQR को 20 फरवरी को लाइव कर सकती है।
IndiaQR एक तरह का कॉमन कोड है। इस कॉमन कोड की मदद से डिजिटल ट्रांजेक्शन और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस कोड को देश की चार बड़ी कार्ड पेमेंट कंपनियों ने डेवलप किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये पहला मौका होगा, जब सभी तमाम बड़ी पेमेंट कंपनियां डेटा फील्ड्स के साथ सिंगल क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए एक साथ आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस IndiaQR को लॉन्च करेगा। इसके पहले फेज में 5 से 8 बैंक लाइव होंगे। अब आपको बताते हैं कि आखिर IndiaQR काम कैसे करेगा। सबसे पहले ये जान लीजिए ये बैंकों के मोबाइल ऐप्स पर काम करेगा। इसके अलावा पेमेंट करने के लिए यूजर को स्मार्टफोन पर मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलनी होगी। इसके बाद मर्चेंट का QR कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद अमाउंट डालकर पेमेंट की प्रोसेसिंग हो जाएगी। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि हिंदुस्तान में 20 फरवरी को पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट लॉन्च हो रहा है।
देखना ये है कि आगे चलकर IndiaQR किस तरह से देशभर में हिट होता है। माना जा रहा है कि सरकार लगातार डिजिटल ट्रांजेक्शन की दिशा में काम कर रही है और देश की अर्थव्यवस्था आगे चलकर कैशलेस हो सकती है।