image: International Yoga mahotsav in uttarakhand-0317

दुनिया देखेगी उत्तराखंड का दम...पीएम मोदी आ रहे हैं..योग से प्रचंड आरंभ !

Mar 1 2017 9:17PM, Writer:ANKIT

पीएम मोदी हमेशा से ही कहते रहे हैं कि उत्तराखंड योग की धरती है। उत्तराखंड के जरिए योग को विश्व के पटल पर लाने के लिए सरकार लगातार काम भी कर रही है। इस बीच अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में हो गया है। इस योग शिविर में देश और दुनिया से बड़ी संख्या में योग साधक पहुंच रहे हैं। योग को आगे बढाने के लिए तीर्थनगरी में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जैसा कि हम जानते है कि देवभूमि उत्तराखंड को योग की जन्मदाता कहा जाता है। यहीं पर दुनियाभर के योग साधक योग सीखने के लिए आते हैं। वहीं देश के पीेम मोदी भी 2 मार्च को योग साधकों से रुबरु होंगे। यहां आपको बता दें कि आयोजन का उद्दघाटन राज्यपाल डॉ के के पॉल ने किया और उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने भी जिस तरह से योग का प्रचार पूरे विश्व में फ़ैलाने का कम किया है, उससे योग और भी प्रचलित हो रहा है।

आपको बता दें उत्तराखंड का ऋषिकेश वैसे ही दुनियाभर में काफी मशहूर है और योग ध्यान करने वाले दुनियाभर के लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके लिए जिस तरह से हर वर्ष योग महोत्सव में जिस तरह से योग करने से लोंगों की संख्या बढ़ रही है उससे उन्हें काफी ख़ुशी है। ऋषिकेश में आज से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में बड़ी संख्या में विदेशी भी पंहुच रहे हैं। तो वहीं टोलीवुड स्टार रवि शरण तेजा भी योग महोत्सव में पंहुंचे। उनका कहना था की वे योग को प्रमोट करने के लिए यहां आये हैं। साथ ही उन्होंने कहा की ऋषिकेश आकर उनको काफी अच्छा भी लगा और वे ऋषिकेश आते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग जो मन की शांति मिलती है वो और किसी चीज से नहीं मिलती।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home