image: uttarakhand tourist places-0317

बेमिसाल उत्तराखंड के दो नगीने...इनको नहीं देखा तो क्या देखा

Mar 1 2017 9:19PM, Writer:Shikha Pandey

शादी वो खूबसूरत पल जो हर दो दिलों को हमेशा के लिए एक कर देता है। इस खूबसूरत पल की सुदंरता में चार चांद लगाते हैं हनीमून के कुछ यादगार पल। हनीमून ट्रिप एक कोशिश होती है दो अनजान दिलों को करीब लाने की, एक-दूसरे को समझ पाने की। ये वो प्रयास है, जो ये सीख देता है कि जीवन के सुख-दुख में कैसे पति-प‌त्नी को हाथ थामकर आगे बढ़ना है। ये वह छोर है जो सात जन्मों का डोर को और भी मजबूत बना देता है। कहते हैं शादी के बाद जिंदगी नई करवट लेती है, तो क्यों ना इस नई उड़ान के लिए ऐसी खूबसूरत जगह चुनी जाए जो दांपत्य जीवन को स्वर्ग सा सुदंर बना दे।

1- उत्तराखंड की हसीन वादियों में लिपटा ऑली, तभी तो इसे लोग बर्फीला स्वर्ग कहते हैं। देवभूमि उत्तराखंड को ऐसे की जन्नत नहीं कहा गया है। उत्तराखंड की वादियों के ये नजारे देख आप भी इसे जन्नत कहेंगे। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज ऑली भारत का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह शानदार मौसम वाली जगह उत्तराखंड की जान है । यूं तो लोग यहां सर्दियों में आना पसंद करते हैं, क्योंकि चारों तरफ बर्फ ही बर्फ का दीदार होता है। सूर्य की किरणें जब यहाँ की पर्वतों की श्रृंखला पर पड़ती हैं तो उसकी चमक देखते ही बनती है। यहां बर्फ से खेलने का आनंद कुछ और ही है। लेकिन गर्मियों में भी यहां के नजारे की बात ही कुछ और हो जाती है। गर्मियों में फूल की बहार आपके हनीमून को खुश्बू से महका देगा, और सौगात में आपको देगा यादों का खूबसूरत तोहफा ।

2- शादी की भागदौड़ और शोर शराबे के बाद हनीमून कपल भी सुकून के पलों को चाहता है। आप भी अगर कुछ ऐसा ही चाहते हैं, तो शहर की भीड़भाड़ से दूर धनौल्टी के घने जंगल, जहां ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ आपका इंतजार कर रहे हैं। धनौल्टी का ये नजारा बेहद ही शांत और आकर्षक लगता है। उत्तराखंड की गोद में स्थित धनौल्टी गढ़वाल का मशहूर हिल स्टेशन है, जो मसूरी से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है। सुंदर वादियों के बीच बारेहीपानी और जोरांडा फॉल्स यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसके अलावा दशावतार मंदिर, सुरकंडा देवी, जैन मंदिर यहां आस्था का प्रतीक माने जाते हैं। धनौल्टी वो खूबसूरत स्थल, जिसे प्रकृति ने अपनी गोद में बिठाया हुआ है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home