image: Weather news of uttarakhand-0317

सावधान उत्तराखंड...अभी और सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ेगा...मिली ये चेतावनी !

Mar 3 2017 9:12PM, Writer:कोमल नेगी

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की घर है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदला है, जिस वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और टिहरी सहित आसपास के कई जगहों पर गरज के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग के अनुसार, इस कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ में नमी की मात्रा कम है, लेकिन इसमें हवाओँ की रफ्तार ज्यादा है. इस वजह से कई इलाकों में ओले पड़ने की संभावना बन रही है। ऐसा अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर में 1 मार्च से लेकर 2 मार्च तक कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होगी. इससे दिन के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कश्मीर से लगे हुए हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखा जाएगा। उत्तराखंड के तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में खासतौर पर गंगोत्री, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, बद्रीनाथ-केदारनाथ और चमोली में 2 मार्च को हल्की बर्फबारी की उम्मीद है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home