image: Best tourist place in uttarakhand-0317

हनीमून के लिए उत्तराखंड की दो बेस्ट जगह...मूड हो जाएगा रोमांटिक !

Mar 3 2017 9:25PM, Writer:शिखा जोशी पांडे

लैंसडाउन वो आकर्षक जगह, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। ऐसा आकर्षण, जो लोगों को दीवाना बना दे। भीड़ से दूर ये जगह आपको नजारों की भरमार देगा साथ ही आपके मूड को रोमांटिक भी बनाएंगा। सुंदर प्राकृतिक नजारा, हरी वादियां और पक्षियों की कोलाहल आपको यहां के मौसम का दीवाना बना देगा । यहां की स्वच्छता इसको दूसरे हिल स्टेशन से अलग कर देती है। आपके हनीमून को यादगार बनाने के लिए इन सुंदर वादियों के साथ खरीददारी के लिए छोटी छोटी दुकानें और आरामदायक कैफे हैं। जो आपकी कई यादों को सालों जोड़ने वाले हैं।

देहरादून से करीब 100 किलोमीटर पर पहाड़ों के बीच बसा चरकाता । शहर बहुत लंबा चौड़ा नहीं है, लेकिन यहां की खूबसूरती आपके मन में बस जाएगी। हनीमून के लिए अगर आप प्लान बना रहे हैं , तो ये एक बेहतरीन जगह है । भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों के बीच बसी चकराता में भीड़भाड़ कम हैं, जहां आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। चकराता आर्मी कैंट इलाका है, जहां की सुंदरता निहारनें लायक है। यहां मार्केट छोटी है, लेकिन सुंदर है। यहां गर्मियों में भी ठिठुरा देनी वाली सर्दी होती है। घूमने के लिहाज से आप टाइगर फॉल का मजा ले सकते हैं। आप जहां जगह-जगह पर मोमोज और नूडल्स का मजा ले सकते है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home