image: Operation clean money report of income tax -0317

फिर एक्शन की तैयारी में पीएम मोदी...काला धन रखने वाले अब होंगे तबाह !

Mar 3 2017 9:37PM, Writer:मीत नौटियाल

बताया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद से खातों में जमा किए गए 250 करोड़ रुपये के अघोषित कैश का पता चला है। आपको बता दें कि इस वक्त आयकर विभाग ने ऑपरेशन क्लीन मनी चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत की आयकर विभाग के हाथ ये बड़ी रकम आई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने पहले अलग अलग टीमों का गठन किया। इसके बाद देश भर के अलग अलग राज्यों में करीब 230 से ज्यादा सर्वे किए गए। इन सर्वे की रिपोर्ट से जो आंकड़े सामने आए हैं, वो सच में हैरान कर देने वाले हैं। कुल मिलाकर अब तक 250 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। वो भी सिर्फ नोटबंदी के बाद। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये सर्वे अभी केवल लोगों और कंपनियों के ऑफिस में किये गये।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली में ये सर्वे किए हैं। देश के बाकी राज्यों का क्या हाल होगा, ये तो सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल आयकर विभाग इन राज्यों से काला धन का पता कर रहा है। इसके बाद देश के और राज्यों में भी जांच सर्वे किया जाएगा। आयकर विभाग का कहना है कि इस 250 करोड़ रुपये को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में डाला जा सकता है, जिससे देश के गरीबों का भला हो सके। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 31 मार्च तक खुली है। आपको बता दें कि आयकर विभाग के साथ इस वक्त देश की बड़ी एजेंसियां भी ऑपरेशन क्लीन मनी को अंजाम दे रही हैं। इसके तहत विभाग को 15 फरवरी तक ऐसे खातों से 6 लाख जवाब और प्रतिक्रियाएं मिली हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home