विराट कोहली के फैंस का अनुष्का शर्मा पर निशाना…ट्विटर पर लिखी ये बात !
Mar 4 2017 9:06PM, Writer:मीत
विराट कोहली की फॉर्म को क्या हो गया है। मैदान पर कोहली भी इस बार कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन पर ही आउट हो गए। इसके बाद तो एक भड़के हुए फैन ने लिख डाला कि फिल्म बोर्ड को अनुष्का की आने वाली मूवी 'फिल्लौरी' को बैन करना चाहिए। इसके बाद फैन ने लिखा है कि इस तरह से विराट कोहली स्पिन बॉल काे ज्यादा ध्यान से खेल सकें। एक फैन ने विराट कोहली के पेरोडी अकाउंट से लिखा है कि मैं जहां जहां जाता हूं शशि मेरे साथ आ जाती है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म फिल्लौरी में वो शशि का किरदार निभा रही हैं।
एक फैन ने लिखा है कि क्या विराट कोहली का ब्रेकअप हो गया है? क्योंकि वो अनुष्का के साथ बाहर जाने के जगह टीम के साथ बाहर जा रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि विराट पहले और अब दूसरे मैच में भी बॉल छोड़कर आउट हुए। इसके साथ ही फैन ने फोटो भी शेयर किया है। एक फैन ने तो कोहली के बहाने सलमान खान पर निशाना साध दिया। फैन ने लिखा कोहली का बॉल छोड़ने का फैसला वैसे ही है , जैसा फैसला कोर्ट ने सलमान खान के हित में देकर छोड़ा था। इसके साथ ही विराट कोहली के एक फैन ने लिखा है कि मुझे अब पूरा यकीन हो गया है कि विराट ही अगले सचिन तेंदुलकर हैं क्योंकि उनके आउट होते ही पूरी टीम धराशाई हो जाती है। कुल मिलाकर कहें तो इस वक्त विराट के फऐन काफी गुस्से में हैं और ट्विटर पर तरह तरह की बातें कह रहे हैं।