OMG... डांस करते ही फट गई वरुण धवन की पैंट..फिर हुआ ये काम !
Mar 4 2017 9:34PM, Writer:शिखा जोशी पांडे
बॉलीवुड का सबसे हॉट और डेशिंग एक्टर वरुण धवन, अपने डांस और चुलवुले अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वरुण आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के प्रमोशन के काफी बिजी हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो रोमांस और डांस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वरुण सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल-9' का हिस्सा बनें। शो के दौरान वरुण धवन से कंटेस्टेंट माल्विका ने परफॉर्मेंस की रिक्वस्ट की,अब फैन्स की मांग को भला वरुण कैसे पूरा ना करते। वरुण जैसे ही परफॉर्मेंस देने स्टेज पर पहुंचे और डांस करना ही शुरू किया था, तभी उन्हेंOMG मोमेंट का सामना करना पड़ा। खबर है कि परफॉर्मेंस देते हुए उनकी पैंट अचानक फट गई।
हालांकि वरुण ने परफॉर्मेस पूरी की और इस मोमेंट को बहुत अच्छे से हैंडल किया। वरुण ने कंटेस्टेंट माल्विका से पूछा कि किसी पुरुष में क्या क्वालिटीज देखती है? इस पर माल्विका ने कहा कि उस इंसान को शाहरुख खान की तरह रोमांटिक होना चाहिए और चेन्नई का कुथू डांस आना चाहिए। वरुण जोर से हंसे और छिपने के लिए कोना तलाशने लगे। होस्ट करण वाही ने उन्हें बचाया और उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर स्टेज से बाहर ले गए। इसके बाद वरुण ने वैनिटी वैन में जल्दी से चेंज किया और वापस स्टेज पर आए। वापस आकर वरुण ने स्टेज से बाहर जाने की वजह बताते हुए पैंट दर्शकों के बीच फेंक दी।