SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर …1 अप्रैल से ये नहीं किया तो भरोगे जुर्माना !
Mar 4 2017 9:38PM, Writer:मीत नौटियाल
देशभर के SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर ये है कि अब देश के सबसे बड़े बैंक ने अकाउंट होल्डर्स के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं । इन नियमों के मुताबिक आपको अब अपने अकाउंट में मिनिमम अकाउंट बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग अलग सीमाएं तय की हैं। इसके साथ ही एसबीआई का कहना है कि देशभर में ये नियम 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। आपको ये बताएंगे कि एसबीआई मे इस मिनिमम अकाउंट बैलेंस को कितना रखा है लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि कुछ दिन पहले ही एसबीआई ने एक बड़ा ऐलान कर डाला था। उस वक्त एसबीआई ने कैश ट्राजेक्शन लिमिट तय की थी। एसबीआई ने कहा था कि अपने होम ब्रांच से 3 से ज्यादा बार कैश निकालने पर अब लोगों को 50 से लेकर 150 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। ये नियम भी 1 अप्रैल से लागू होने वाला है। अब एक बार फिर से एसबीआई ने सख्त नियम निकाल दिए हैं।
एसबीआई का कहना है कि अगर ऐसे डिफॉल्टर्स दिखे तो उन से फाइन लेना शुरू कर दिया जाएगा। अगर आपका अकाउंट एसबीआई में है तो आप भी सावधान हो जाएं और अब मिनिमम बैलेंस के बारे में भी जान लीजिए। सिटेट बैंक ऑफ इंडिया ने मेट्रो शहरों यानी देश के बड़े शहरों के लिए मिनिमम अकाउंट बैलेंस 5,000 रुपये तय किया है। यानी अगर आप बड़े शहरों में रहते हैं तो आपके एसबीआई खाते में 5 हजार रुपये होने चाहिए और आपको इस बैलेंस को मेंटेंन कर के चलना पड़ेगा। इसके अलावा शहरी इलाकों के लिए मिनिमम अकाउंट बैलेंस लिमिट 3,000 रुपये है। इसके अलावा अर्द्ध शहरी इलाकों यानी कस्बों के लिए 2,000 रुपये की मिनिमम अकाउंट बैलेंस लिमिट रखी गई है। आखिर में आता है ग्रामीण इलाकों का नंबर, तो इस बारे में भी हम आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों के लिए मिनिमम अकाउंट बैलेंस लिमिट 1,000 रुपये तय की गई है।