पीएम मोदी का ‘होली’ गिफ्ट...जरूर पढ़िए ..नहीं तो हाथ से निकल जाएगा मौका !
Mar 4 2017 9:42PM, Writer:मीत नौटियाल
इस बार देश के प्रधानमंत्री देशभर के बेरोजगारों के लिए शानदार खबर लेकर आए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने 2.80 लाख पदों के लिए नौकरियों के लिए बजट मुहैया करा दिया है। इससे साफ है कि देशभर के अलग अलग सरकारी संस्थानों में 2.80 लाख नौकरियां आने वाली हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले पुलिस बल और टैक्स अधिकारियों की संख्या भी बढ़ने वाली है। सरकार ने प्लान तैयार कर दिया है और अब बारी एक्शन की है। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर अलग अलग जगहों के लिए 2.80 लाख सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन भर्तियों में 1.80 लाख भर्तियां पुलिस विभाग, आयकर विभाग, सीमा एवं उत्पाद शुल्क विभागोंं के लिए होंगी। आपको यहां खआस बात ये बता दें कि मार्च 2016 में केंद्र सरकार के कुल 55 अलग अलग विभागों और मंत्रालयों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे।
इनमें रेलवे विभाग के 13.31 लाख कर्मचारी भी शामिल हैं। इस आंकड़े में रक्षा बल शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है अगर जल्द से जल्द भर्तियों का टारगेट पूरा कर दिया गया तो 2018 तक केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 35.67 लाख हो जाएगी। इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार की नजर में कानून लागू कराने वाली एजेंसियों को मजबूती देना पहली प्रथमिकता होगी। सबसे पहले पुलिस बल की बात कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस बलों का विस्तार किया जाएगा। हाल ही में पुलिस बल की तादात 10.07 लाख है। कहा जा रहा है कि इस साल मार्च तक इस बल को बढ़ाकर 11.13 लाख करने के लिए बजट आवंटित हो चुका है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में भी नौकरियों की बहार आने वाली है। इस वक्त इनकम टैक्स विभाग में करीब 40 हजार कर्मचारी काम करते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस संख्या को बढ़ाकर 800 हजार कर दिया जाएगा।