image: Giriraj singh tells about muslims-0317

गिरिराज सिंह की फिर फिसली जुबान...मुस्लिमों को लेकर कही ये बड़ी बात !

Mar 5 2017 8:34PM, Writer:जलीश

पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने से पहले मुस्लिमों को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर नई हवा दे दी है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ट्वीट कर देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर बहस की जरुरत बताई है। उनका ये बयान ऐसे वक्त में आया जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में हैं, और वाराणसी समेत 7 जिलों की 40 सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग होनी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक स्क्रीन शॉट ट्वीट करते हुए लिखा ''हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए,आज देश को जरूरत है कि अल्पसंख्यक की परिभाषा पर बहस की जाए'', गिरिराज ने जिस स्क्रीन शॉट को शेयर किया है, उसके मुताबिक 2050 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। उस स्क्रीन शॉट के जरिए ये भी बताया गया है कि दुनिया में इस्लाम धर्म सबसे ज्यादा तेजी से फैल रहा है।

फिलहाल दुनिया में इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में रहते हैं। गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि ''आज अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के कैराना जैसा हो जाएगा''ये पहली बार नहीं जब गिरिराज सिंह ने इस तरह का बयान दिया है। पिछले साल केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ''देश की जनता राम मंदिर मांग रही है, लेकिन राम मंदिर कैसे बनेगा जब देश में राम भक्त ही नहीं रहेंगे। हिंदू समाज को अपनी आबादी बढ़ाने की जरूरत है'' बंटवारे के समय पाकिस्तान में 22 फीसदी हिंदू थे लेकिन आज उनकी आबादी सिर्फ एक फीसदी सिमट कर रह गई है। जबकि उस वक्त भारत में सिर्फ 10 प्रतिशत मुस्लिम थे जिनकी आबादी अब 24 फीसदी तक पहुंच गई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home