image: Hemkund sahib will open for tourist from 25th may-0317

जानिए...कब खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट…हो गया ऐलान !

Mar 10 2017 6:17PM, Writer:शिखा जोशी पांडे

उत्तराखंड के पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई से खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने कपाट खोलने की तिथि की घोषणा कर दी है। हेमकुंड यात्रा को लेकर की जाने वाली तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गयी है। हेमकुंड साहिब में अभी करीब सात फुट तक बर्फ जमी है। हालांकि इस बार बर्फ की मात्रा पिछले सालों की तुलना में कम है। पिछले साल मार्च में यहाँ 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी रहती थी। हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग पर अभी भी भारी बर्फ जमी है। मैनेजमेंट के अनुसार पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना की इंजीनियरिंग कोर से भी मदद लेने की योजना बनाई गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेठी के अनुसार सर्दियों में कम बर्फवारी के चलते इस बार धाम और पैदल मार्ग पर बर्फ कम है। पैदल मार्ग के ग्लेशियर को हटाने के लिये आगामी 4 अप्रैल से सेना की इंजीनियरिंग कोर के साथ सेवादार भी जुटेंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के साथ ही यहां 25 मई को लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home