विराट रिटायर होने जा रहे हैं : वीरेंद्र सहवाग
Mar 10 2017 6:30PM, Writer:अंकित अरोड़ा
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जैसे अपनी बल्लेबाजी से लोगों को चौंकाते थे...वैसे ही आजकल अपने ट्वीट से लोगों को अचंबे में डाल रहे है...सहवाग ने हाल ही में एक ट्वीट में लिखा कि विराट रिटायर हो रहे है ...लेकिन उन्होंने कप्तान विराट कोहली के बारे में नहीं बल्कि भारतीय नेवी का जहाज 'आईएनएस विराट' है...जिससे सहवाग को टिव्टर पर फॉलो करने वाले फैन्स को लगा कि सहवाग विराट कोहली की बात कर रहे है...जिसके बाद से सहवाग ये ट्वीट ट्रेंड करने लगा...लेकिन उन्होंने जहाज 'आईएनएस विराट' की बात की जो 6 मार्च को 30 साल की सेवा देने के बाद रिटायर हो रहा है ....और ये पहली बार नहीं कि सहवाग ने ये एसा चौंकाने वाला ट्वीट किया है ....सहवाग ने DU की छात्रा गुरमेहर मामले में भी ट्वीट किया था...जिसमें छात्रा ने लिखा था कि पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा,जंग ने मारा है...जिसपर सेहवाग ने जवाब देते हुए ट्वीट किया था कि मैनें डबल सेंचुरी नहीं बनाई मेरे बल्ले ने बनाई है...जिसपर विवाद अभी तक नहीं थमा है…