image: Karan johar become father-0317

जुड़वा बच्चों के पिता बने करण जौहर...फैंस का सवाल...ये सब कैसे हो गया ?

Mar 14 2017 9:18PM, Writer:शिखा जोशी पांडे

तुषार कपूर के बाद बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर दो जुड़वां बच्चों के सिंगल फादर बन गए हैं। सरोगेसी से हुए इन दो बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। बच्चों का बर्थ रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को हुआ है। इसे सेंट्रल गवर्मेंट की वेबसाइट से कंफर्म भी किया गया है। खबर के मुताबिक करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां रूही जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों बच्चों का जन्म फरवरी में हुआ है। करण जौहर ने बयान जारी कर कहा कि मैं अपने जीवन की दो नई खुशियां आपसे साझा करते हुए बेहद खुश हूं, ये हैं मेरे बच्चे मेरी जान- रूही और यश, मेडिकल साइंस की मदद से दुनिया में आए इन बच्चों का पिता बन मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा। वो हमेशा में दुआओं में रहेंगी। फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने अपने इस बयान में डॉ जतिन शाह का भी धन्यवाद किया। इन दोनों बच्चों का जन्म 7 फरवरी को अंधेरी के मसरानी हॉस्पिटल में हुआ है। बता दें कि ये वहीं हॉस्पिटल है जहां साल 2013 में शाहरुख के बेटे अबराम का जन्म हुआ था।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home