खुल गया डोनल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा राज...खुद व्हाइट हाउस ने किया खुलासा!
Mar 15 2017 9:24PM, Writer:Riteish
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा विवादित नेता माने जाते हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव जीतने तक वो लगातार विवादों में रहे हैं। उन पर कई तरह के आरोप भी लगे हैं। यौन शोषण से लेकर चुनाव को प्रभावित करने तक का आरोप ट्रम्प पर लगा है। अब व्हाइट हाउस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक ट्रम्प ने 2005 में 150 मिलियन डॉलर से ज़्यादा पैसा कमाया और 38 मिलियन डॉलर इनकम टैक्स भरा। दरअसल अमेरिका में एक टीवी शो के होस्ट रेचल मैडो ने अपने शो पर दावा किया था कि उनके पास डोनल्ड ट्रम्प के 2005 के टैक्स फॉर्म्स हैं। इन फॉर्म्स को वो मंगलवार को अपने शो पर दिखाएंगे और उस पर चर्चा करंगे। अब आपको बताते हैं कि ये खुलासा क्यों महत्वपूर्ण है। दरअसल ट्रम्प ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी कमाई से जुड़ा कोई भी दस्तावेज या सूचना सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपनी कमाई की जानकारी देने से इंकार करने पर कहा था कि उन पर अमेरिका में इंटरनल रेवेन्यू सर्विस का ऑडिट चल रहा है। अटॉर्नी की तरफ से आदेश है कि वो अपनी कमाई के बारे में जानकारी नहीं दें। दूसरी तरफ इंटरनल रेवेन्यू सर्विस की तरफ से कहा गया है कि ऑडिट होने के दौरान भी जानकारी देने में कोई दिक्कत नहीं है। व्हाइट हाउस ने रेचल मेडो के शो के बारे में कहा कि अगर वो टरम्प की कमाई और प्रॉपर्टी के बारे में कोई चर्चा करती तो वो गैर कानूनी होगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि इतने साल पुराने टैक्स रिटर्न दिखाने से ये साफ हो रहा कि ये टीवी शो रेटिंग के लिए कुछ भी कर सकता है। ये गैरकानूनी है, हालांकि मेडो ने अपने सूचना के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए ये खबर जनता तक पहुंचाई है।