image: Health problem with delhi’s women-0317

भयंकर बीमारी का शिकार हो रही हैं दिल्ली की महिलाएं...जरूर पढ़िए !

Mar 15 2017 9:28PM, Writer:कोमल नेगी

बदलता लाइफस्टाइल और मशीनों पर बढ़ती निर्भरता हमें स्ट्रेस के साथ-साथ बीमारियां दे रही हैं। अगर आप महिला हैं और दिल्ली में रहती हैं तो आपको अपनी हेल्थ को लेकर और सजग होने की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली की महिलाओं में मोटापे की बीमारी बढ़ रही है। पिछले दस साल में दिल्ली की महिलाओं में ८-१० पर्सेंट मोटापे की बीमारी बढ़ी है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मोटापे की बीमारी १० फीसदी ज्यादा है। चिंता की बात ये है कि महिलाओं और पुरुषों में मोटापे का अंतर पहले भी इतना ही था और आज भी इतना ही है। ये चौंकाने वाले आंकड़े नेशनल हेल्थ फैमिली के सर्वे में सामने आए हैं। ये सर्वे 21 फरवरी 2016 से 14 सितंबर 2016 के बीच यह सर्वे दिल्ली के 6,050 लोगों पर किया गया, जिसमें 5,914 महिलाएं शामिल थीं। इस सर्वे में महिलाओं में मोटापा, अनीमिया, एचआईवी की जानकारी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हिंसा को शामिल गया है।

सबसे चौंकाने वाला फैक्ट्स महिलाओं में मोटापे की बढ़ती समस्या है। महिलाओं के ओवरवेट होने की कई वजह हैं। डॉक्टर्स की मानें तो महिलाओं में मोटापे की पीछे बायोलॉजिकल फैक्टर काम करता है। अपने देश की महिलाओं में फैट सेल, दुनिया के बाकी महिलाओं और भारतीय पुरुषों की तुलना में ज्यादा होता है। महिलाओं में बॉडी फैट पुरुषों से 10 पर्सेंट ज्यादा होता है। यह फैट जहां महिलाओं में 25 पर्सेंट होता है, वहीं पुरुषों में केवल 15 पर्सेंट होता है। महिलाओं में ऐस्ट्रॉजन नामक हॉर्मोन होता है। यह उनका मूड बदलता है। महिलाओं का मूड जब बदलता है, तो वे इससे बचने के लिए कुछ खाने लगती हैं। साथ में महिलओं में फैट बर्न की क्षमता कम होती है, क्योंकि फिजिकल ऐक्टिविटी कम करती हैं। खासकर शहरी महिलाओं में उनका रहन-सहन और खानपान भी उनकी मोटापे की बड़ी वजह है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home