EVM बनाम बैलट...अन्ना हजारे ने दिया केजरीवाल को सटीक ज्ञान
Mar 15 2017 9:29PM, Writer:Riteish
यूपी में हाल के बाद सबसे पहले मायावती ने EVM में गड़बड़ी की बात की थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने धांधली करके चुनाव जीता है। वहीं गोवा और पंजाब में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने भी ईवीएम में गड़बड़ी की बात की है। केजरीवाल ने तो बाकायदा पीसी करके आरोप लगाया कि पंजाब में आप के 20 फीसदी वोट अकाली दल को शिफ्ट कर दिए गए थे। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो इन दोनों ही नेताओं के लिए करारे तमाचे से कम नहीं है। अन्ना हजारे ने कहा कि ऐसे समय में जब देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया आगे की सोच रही है वैसे में ये लोग पीछे जाने की बात करते हैं। अन्ना ने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल जरूर होना चाहिए। बैलट पेपर से तो खुलेआम धांधली होती है। अन्ना के इस बयान के बाद केजरीवाल क्या कहेंगे। केजरीवाल अन्ना को अपना गुरू मानते हैं। हाल के दिनों में अन्ना ने कई बार केजरीवाल को फटकार लगाई है।
वहीं ईवीएम मशीनों पर आरोप लगने के बाद चुनाव आयोग भी एक्टिव हो गया। आयोग ने पहले मायावती और केजरीवाल के आरोपों को गलत बताया और उसके बाद सबूत भी पेश कर दिया। इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शी चुनाव कराने के लिए कुछ मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी यानि वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल मशीनों का भी इस्तेमाल किया था। वीवीपीएटी वाली मशीने जिन 20 विधानसभाओं में लगाई गई थी उनके नतीजे देखने से साफ है कि EVMमें छेड़छाड़ के आरोप गलत हैं। ये नतीजे केजरीवाल और मायावती के लिए आंखे खोलने वाले हैं। 20 विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा बीजेपी को जीत मिली है। 80 फीसदी सीटों पर बीजेपी जीत गई है। बता दें कि 20 में से 17 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है जबकि 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।