विराट कोहली ने दिया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को जवाब...इसे कहते हैं करारा प्रहार !
Mar 15 2017 9:36PM, Writer:अंकित
आपको याद होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु टेस्ट में डीआरएस को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के निशाने पर थे। लेकिन इस बात का जवाब कोहली ने अब दे दिया है। रांची में होने वाले टेस्ट मैच से पहले कोहली ने कहा है कि अब मैच पर फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ के साथ टकराव का उन्हें कोई भी मलाल नहीं है। कोहली का कहना है कि वो मतभेद भूलकर अब अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं। रांची में होने वाले टेस्ट के लिए टीम इंडिया अब पूरी तरह से तैयार है और माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगी ।
कोहली ने डीआरएस विवाद पर कहा है कि जो बेंगलुरु में हुआ है वो बात बेंगलुरु तक ही रहनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अब रांची में है और अब एक बार फिर से जीत की तरफ देख रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस वक्त क्रिकेट सबसे आगे है और बाकी चीजें बैकग्राउंड में होनी चाहिए। कोहली ने कहा कि जो कुछ हुआ वो बीत चुका है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली से बेंगलुरु टेस्ट को लेकर सवाल पूछा तो कोहली ने इसका भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया। कोहली ने कहा कि ये सब उनके लिए कोई भी मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि ‘मैं यह नहीं कहता कि फोकस मुझ पर रखो। मुझ पर बोलो या लिखो। अगर लोग मेरे बारे में लिखते या बोलते हैं तो ये लोगों की पसंद है।’