‘इंगलिश विंगलिश’ के बाद ‘मॉम’ के साथ श्रीदेवी की वापसी...फिर होंगे आप हैरान !
Mar 15 2017 9:40PM, Writer:शिखा जोशी पांडे
अभिनेत्री श्रीदेवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। ‘इंगलिश विंगलिश’ फिल्म में एक घरेलू महिला की भूमिका निभा कर दर्शकों जानिए...किसके साथ थाईलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं 'बद्रीनाथ'का दिल जीत लेने वाली श्रीदेवी पांच साल के अंतराल के बाद एक बार फिर ‘मॉम’ फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। रवि उदयवार के निर्देशन में और बोनी कपूर के निर्माण में बनने वाली फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं। 53 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म का अपना पहला लुक ट्वीटर पर साझा किया।
फिल्म का नाम अंग्रेजी में लिखे जाने के अलावा पोस्टर पर कई भाषाओं और तरीकों से मॉम लिखा गया है। फिल्म की कहानी और पटकथा का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ‘मॉम’ फिल्म में अक्षय खन्ना, अभिमन्यु सिंह और पितोबश त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं. नवाजुद्दीन सिद्दकी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। 'इंग्लिश विंग्लिश' श्रीदेवी की कमबैक फिल्म थी। तकरीबन दो दशक बाद इस फिल्म के जरिए उन्होंने फिल्मी परदे पर वापसी की थी जो काफी धमाकेदार रही और कई अवॉर्ड भी जीते। उम्मीद है कि श्रीदेवी एक बार फिर स्क्रीन पर वैसा ही जादू बिखेरेंगी जैसा 90 के दशक में बिखेरतीं थीं।