image: Veena malik again single-0317

फिर सिंगल हुई वीना मलिक, पति से लिया तलाक...अब तो हद हो गई !

Mar 15 2017 9:43PM, Writer:शिखा जोशी पांडे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने अपने पति असद खत्तक से तलाक ले लिया है। इस्लामी कानून के मुताबिक औरत जब खुद तलाक चाहती है तो उसे 'खुला' के लिए आवेदन करना होता है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वीना मलिक के वकील अली अहमद ने इसकी पुष्ट‍ि कर दी है। उन्होंने बताया कि वीना के खुला के लिए आवेदन करने के बाद इस साल 31 जनवरी को ही स्थानीय पारिवारिक अदालत ने इस बारे में आदेश दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी देने से इंकार कर दिया है। वीना और असद की शादी 25 दिसंबर, 2013 को हुई थी और उनके इस शादी से दो बच्चे भी हैं। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार वीना फिल्मी करियर में वापस जाना चाहती थीं, जिसको लेकर उनकी अपने ससुराल वालों से पटरी नहीं बैठ रही थी। इस बारे में वीना और असद ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। वीना मलिक ने दुबई में उद्योगपति असद बशीर खान खत्तक से विवाह किया था। असद बशीर का कारोबार दुबई के साथ-साथ अमेरिका में भी है और वह वीना के पिता के मित्र के बेटे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home