image: Sheetal Raj of Pithoragarh to get Tenzing Norgay National Adventure Award 2021

बधाई: पहाड़ के सिल्लोड़ा गांव की बेटी को मिलेगा सर्वोच्च साहसिक सम्मान, पिता चलाते हैं टैक्सी

शीतल राज (Sheetal Raj Pithoragarh) ने एवरेस्ट और माउंट एलब्रुस जैसी चोटियों को फतह किया है। अब राष्ट्रपति उन्हें प्रतिष्ठित तेंनजिंग नॉर्गे अवॉर्ड देंगे।
Nov 6 2021 7:34PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की बेटियों ने हर बार अपनी धरती का मान बढ़ाया है। चाहे खेल हो, सेना हो, विज्ञान हो या फिर कोई भी साहसिक काम...इन बेटियों ने एक कदम आगे बढ़कर उत्तराखंड के लिए गर्व के पल दिए हैं। ऐसी ही पहाड़ की एक और बेटी है शीतल राज (Sheetal Raj Pithoragarh) पिथौरागढ़ के सिल्लोड़ा गांव की शीतल विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह कर चुकी है। अब इस पर्वतारोही बेटी को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। साल 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर फतह हासिल की। इसके बाद 2019 में शीतल ने माउंट एवरेस्ट फतह किया।

शीतल की सफलताएं

Sheetal Raj of Pithoragarh to get Tenzing Norgay National Adventure Award 2021
1 /

यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। इन सभी के अलावा शीतल ने सतोपंत, त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह की हैं। 15 अगस्त 2021 को शीतल ने यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्बु्रस चोटी पर भारतीय झंडा फहरा फहराया।

सर्वोच्च साहसिक सम्मान

Sheetal Raj of Pithoragarh to get Tenzing Norgay National Adventure Award 2021
2 /

अब भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है। ये पुरस्कार हासिल करने वाली शीतल उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही होंगी। शीतल (Sheetal Raj Pithoragarh) के पिता उमा शंकर राज पिथौरागढ़ में टैक्सी चलाते हैं और मां गृहणी हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home