image: Gurmeet and debina adopted baby girl -0317

टीवी के इस खूबसूरत कपल के घर आई डबल खुशी...पढ़िए ये खबर !

Mar 16 2017 11:23AM, Writer:शिखा जोशी पांडे

फिल्ममेकर करण जौहर के पिता बनने के बाद, टीवी जगत के एक खूबसूरत कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने दो बच्चियों पूजा और तका को गोद लिया है। जिनमें एक 6 साल की और दूसरी 9 साल की है। एक मशहूर अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, इस टीवी कपल ने गुरमीत के होमटाउन जारामपुर, बिहार से दो बच्चियों को गोद लिया है। वो अभी दोनों बच्चियां को मुंबई नहीं लाएंगे, क्योंकि मुंबई की लाइफस्टाइल दोनों बच्चियों के लिए थोड़ी अजनबी हो सकती है। 2014 में जारमपुर एक शादी समारोह के दौरान, वे इन दोनों बच्चियों से मिले थे। गुरमीत और देबीना ने तय किया है कि अभी तो वो पटना में ही लड़कियों को स्कूल भेजेंगे। यहां उनकी दोनों बेटियां एक साल पढ़ाई करेंगी। एक साल बाद वो अपनी बेटियों को मुंबई शिफ्ट करेंगे। गुरमीत ने कहा कि दोनों ही लड़कियों के लिए ये कल्चरल लेवल पर बड़ा बदलाव होगा। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है। उन्होने कहा कि मेरा भाई और उनका परिवार पटना में रहता है। ऐसे में वो लोग बच्चियों की देखभाल करते रहेंगे। देबीना और मैं भी साल में दो से तीन बार पटना आते-जाते रहेंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home