विराट कोहली अस्पताल में भर्ती...क्रिकेट फैंस हो गए सन्न !
Mar 16 2017 9:31PM, Writer:अंकित
रांची में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने भले ही शतक जमा दिया हो। लेकिन टीम इंडिया को ‘विराट दर्द’ किसी बल्लेबाज़ ने दिया, तो वो थे पीटर हैंड्सकॉम्ब। जिससे टीम इंडिया को भारी नुकसान हो गया। मैच के पहले दिन लंच के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब ने रवींद्र जडेजा की एक गेंद को मिड-विकेट की तरफ खेला और वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गेंद के पीछे दौड़े। कोहली ने छलांग लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया। लेकिन नीचे गिरते समय उनका दायां कंधा जमीन से टकरा गया और गिरते ही कोहली के कंधे में दर्द शुरू हो गया। हालांकि कोहली ने बाउंड्री तो रोक ली लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। इस गेंद क बाद विराट कोहली को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
इस घटना के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली मैदान पर नहीं लौटे और अजिंक्य रहाणे ने ही मैदान पर भारतीय टीम की कमान संभाली। लेकिन टीम इंडिया के लिए परेशानी की बात ये है कि अगर विराट कोहली की ये चोट गंभीर हुई। तो टीम इंडिया को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है...ये टेस्ट सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है और तो और सीरीज़ के इस नाजुक मोड़ पर भारतीय टीम को अपने कप्तान की सख्त जरूरत है। फिलहाल तो कप्तान विराट रांची के अस्पताल में एडमिट है। जहां उनका इलाज चल रहा है और जल्द ही कप्तान विराट कोहली की मैदान पर लौटने की उम्मीद है। इस बीच विराट कोहली के फैंस उम्मीदें कर रहे हैं कि वो जल्द ही फिट होकर एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी करें।