image: Alert regarding Zika norovirus in Uttarakhand

उत्तराखंड: कोरोना के बाद इस खतरनाक वायरस का खौफ, अलर्ट जारी..जानिए लक्षण और बचाव

जीका नोरो वायरस (Zika norovirus in Uttarakhand) को लेकर देहरादून के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को चेतावनी दे दी है।
Nov 14 2021 3:35PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

कोरोना का खतरा टला नहीं था कि अब देहरादून के अस्पतालों में जीका नोरो वायरस (Zika norovirus in Uttarakhand) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जी हां, जीका नोरो वायरस को लेकर देहरादून के अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को चेतावनी दे दी है। दरअसल यह वायरस कानपुर और केरल के विद्यार्थियों के अंदर देखा जा रहा है। इसके बाद सीएमओ डॉ मनोज उप्रेती ने कानपुर और केरल से आने वाले लोगों के ऊपर विशेष निगरानी रखने को कहा है और लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश भी दे दिए हैं। सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल के एक कॉलेज के छात्रों के बीच नए तरह के वायरस से बीमार होने का पता लगा है। इससे मरीज को पेट से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं। कानपुर में भी जीका वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए देहरादून के अस्पतालों को अलर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में 7 गुना ज्यादा वायु प्रदूषण, दिल्ली जैसे खतरे का संकेत..इन बीमारियों का खतरा बढ़ा
उन्होंने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले खासकर केरल और कानपुर के मरीजों में यदि लक्षण दिखाई दें तो नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट किया जाए और सूचना सीएमओ कार्यालय को दी जाए। अगर मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़े तो ऐसा भी किया जाए। जीका नोरो के लक्षण डेंगू से मिलते जुलते हैं।गांधी अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार और दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अंकुर पांडेय का कहना है कि जीका वायरस मच्छर के कारण फैलता है। यह वायरस एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। इसी मच्छर के काटने से डेंगू और चिकनगुनिया भी होता है। यह संक्रमण गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। जीका वायरस में बुखार, लाल चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, उल्टी आना लक्षण हो सकते हैं। ये लक्षण काफी हद तक फ्लू से मिलते-जुलते ही हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड-दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब फर्जी ढाबों में नहीं रुकेंगी बस..पढ़िए नई लिस्ट
वहीं दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने जानकारी दी कि जीका नोरो वायरस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी का कारण बनता है। इससे पेट और आंतों की परत की सूजन, गंभीर उल्टी-दस्त की समस्या भी हो सकती है। यह वायरस स्वस्थ व्यक्तियों को तो ज्यादा प्रभावित नहीं करता, लेकिन छोटे बच्चों और बुजुर्गों में यह गंभीर साबित हो सकता है। जीका नोरो वायरस आसानी से संक्रमित व्यक्तियों के साथ संपर्क से या दूषित सतह को छूने से फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो उनका खास ख्याल रखें। उपरोक्त लक्षणों में से अगर किसी भी सदस्य के अंदर यह लक्षण (Zika norovirus in Uttarakhand) दिखाई देते हैं तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home