चीन को चारों खाने चित करेंगे बाबा रामदेव… अब कर दी ये प्लानिंग !
Mar 16 2017 9:38PM, Writer:मीत
देशभर में योग और पतंजलि के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले बाबा रामदेव का अगला टार्गेट चीन पर है। बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव अब चीन में अपना बिजनेस प्लान तैयार करने जा रहे हैं। पतंजलि आयुर्वेद ने मोदी सरकार की 'ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी' के साथ काम करते हुए भारत के पूर्वी मुल्कों में अपना बिजनेस बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। दरअसल पतंजलि की योजना झारखंड के साहिबगंज में अपनी प्रोडक्शन यूनिट खोलने की है। खबर है कि इस जिले को केंद्र सरकार मल्टी-मॉडल हब बनाएगी। इस इलाके को दक्षिण एशियाई देशों को जल, वायु और सड़क मार्ग से जोड़ने पर काम चल रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टर्मिनल की मदद से पंतजलि चीन, बांग्लादेश, म्यामांर और बाकी देशों में अपने सामान का निर्यात करेगी।
बताया जा रहा है कि जलमार्ग के जरिए कंपनी को लॉजिस्टिक्स पर कम खर्चा करना पड़ेगा और इस तरह से ये कंपनी पूर्वी एशिया में अपनी पैठ बना सकेगी। पतंजलि के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि वो झारखंड सरकार के साथ बात कर रहे हैं। इसके अलावा वो झारखंड में औद्योगिक विकास पर काम करेंगे। इसके साथ ही उनका कहना है कि साहिबगंज जिला पतंजलि के लिए रणनीतिक लोकेशन साबित होगा। इस वक्त चीन की एक्सपोर्ट बेस्ट इंडस्ट्री कमजोर दिख रही है और इस बीच भारत इस दिशा में अपनी पकड़ मजबूत करने जा रहा है। खुद चीन भी भारत में लेबर कॉस्ट कम होने की वजह से मैन्युफैक्चरिंग में कड़े मुकाबले के संकेत से ही परेशान है। इससे पहले पतंजलि भारत में जबरदस्त तरीके से अपना बिजनेस बढ़ा चुकी है।