image: a women saved by Uttarakhand minister -0317

सुपरहीरो बने उत्तराखंड के ये मंत्री...पीएम मोदी बोले..’शाबाश’..जानिए आखिर क्यों ?

Mar 22 2017 2:44PM, Writer:Riteish

उत्तराखंड की नई सरकार के मंत्री प्रकाश पंत की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने काम ही ऐसा किया है जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि काश सभी मंत्री प्रकाश पंत की तरह हो जाएं। प्रकाश पंत ने एक महिला की आबरू लुटने से बचा ली। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के रहने वाले एक पती पत्नी सूचना के अधिकार के एक मामले को लेकर होने वाली सुनवाई के लिए देहरादून पहुंचे थे। सुनवाई सोमवार को होनी था। सूचना भवन पहुंचने पर उन्हें दो कर्मचारी मिले। दोनों कर्मचारियों ने कहा कि उन्हे रात में यहीं रुक जाना चाहिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात का खाना खाने के बाद दोनों कर्मचारियों ने अपने दो साथियों को भी बुला लिया। उसके बाद रात करीब 11 बजे के बाद चारों लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। वो महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। पति ने विरोध किया तो उन लोगों ने दंपति की पिटाई भी कर दी।

चारों बदमाशों के बीच फंसे दंपति ने उन्हे छोड़ देने के लिए कहा। किसी तरह पति ने चारों से बचकर मंत्री प्रकाश पंत को फोन करके अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बारे में पता चलते ही प्रकाश पंत ने फौरन देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल को एक्शन लेने के लिए कहा। मंत्री के निर्देश पर पुलिस की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दंपति की जान में जान आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद रायपुर थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान जगमोहन सिंह चौहान, अनिल रावत, जगदीश सिंह और हरि सिंह पेटवाल के रूप में की गई है। इस घटना के बाद प्रकाश पंत की तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी कहां से खोजकर लाते हैं इस तरह से हीरे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home