image: Indian army chief says army must be ready for warfare-0317

आर्मी चीफ बिपिन रावत की हुंकार…सुनकर पाकिस्तान थर्राया...मोदी बोले ‘शानदार’!

Mar 24 2017 6:25PM, Writer:मीत

हिंदुस्तान के आर्मी चीफ बिपिन रावत का कहना है कि देश को बॉर्डर पर हर तरह की जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही बिपिन रावत ने पड़ोसी मुल्क की चूलें हिला दी हैं। बताया जा रहा है कि आर्मी चीफ रावत के इस बयान के बाद से पाक में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल बिपिन रावत ने कहा कि देश की सेना को बॉर्डर पर परंपरागत जंग के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद रावत ने इस बात पर भी जोर दिया है कि देश की सेना को जल्द ही एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस किया जाना चाहिए। साफ है कि रावत का कहना है कि पड़ोसी मुल्क इस वक्त सीमा पर किसी बड़ी हरकत के लिए तैयार बैठा है और भारतीय सेना को इसका जवाब देने के लिए हर तरह से तैयार रहना चाहिए।

दरअसल दिल्ली में मिलिट्री कम्युनिकेशन पर दो दिन की कॉन्फ्रेंस चल रही थी। इस कॉन्फ्रेंस में रावत ने कहा कि देश की आर्मी की जरूरतों को वक्त पर पूरा किया जाना चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि सेना की डिमांड को किसी भी हाल में लटकाया नहीं जाना चाहिए। पाक का नाम लिए बिना ही रावत ने कहा है कि हिंदुस्तान को को ट्रेडिशनल और नॉन ट्रेडिशनल, हर तरह के युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश की सेना को किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार रहने की सख्त जरूरत है। आर्मी चीफ ने इशारों में ही सही लेकिन ये बता दिया है कि पड़ोसी मुल्क किसी भी वक्त कोई भी घातक कदम उठा सकता है और इसके लिए देश की सेना तैयार है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home