देश को चला रहे हैं ‘पहाड़ के शेर’... मिलिए मोदी की टीम उत्तराखंड से...
Mar 24 2017 6:28PM, Writer:Riteish
इस संदेश को हम डीकोड करके आपके सामने रख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उनके सीएम बनने के साथ ही देश में उत्तराखंड के प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में उनका भी नाम जुड़ गया है। वैसे ये बात उत्तराखंड के हर निवासी के लिए गर्व की बात है। अहम बात ये है कि मोदी की टीम में उत्तराखंड का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे पहले बात करते हैं एनएसए अजीत डोभाल के बारे में। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल का जन्म 1945 में पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में हुआ था। उनके पिता सेना में थे। बता दें कि अजीत डोभाल रिटायर्ड आईपीएस भी हैं। वो आईबी के डाय़रेक्टर भी रह चुके हैं। पीएम मोदी अजीत डोभाल पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। अगले हैं सेना प्रमुख बिपिन रावत। बिपिन रावत देश की सेना के प्रमुख हैं। वो पौड़ी गढ़वाल से आते हैं। देश की खुफिया एजेंसी रॉ की कमान भी उत्तराखंड के एक शेर के हाथों में है। रॉ के स्पेशल डाायरेेक्टर हैं अनिल धस्माना। जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। धस्माना को बलूचिस्तान मुद्दे का एक्सपर्ट माना जाता है। इसी को देखते हुए पीएम मोदी ने उन्हे रॉ की अहम जिम्मेदारी दी है। धस्माना को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मामलों का भी खासा अनुभव रहा है।
अब बात करते हैं डीजीएमओ अनिल कुमार भट्ट की। डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन भट्ट उत्तराखंड के खतवाड़ से आते हैं। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को कामयाबी से अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले के बाद अनिल कुमार भट्ट को पीएम मोदी ने डीजीएमओ के अहम पद पर बिठाया था। कोस्ट गार्ड के डीजी राजेंद्र सिंह भी पीएम मोदी की टीम का अहम हिस्सा हैं। मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के दौरान राजेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी. इस पद को संभालने वाले वो पहले नॉन नेववी अधिकारी हैं। एक और उत्तराखंडी शख्स हैैं भास्कर खुल्बे जो पीएम मोदी के सेक्रेटरी हैं। इनके साथ साथ योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्रि सिंह रावत तो हैं हीं। कहा जाता है कि योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत पर प्रधानमंत्री मोदी को पूरा भरोसा है। ये सारे लोग इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन हुए हैं। इनके आधार पर कहा जा रहा है कि मोदी की टीम उत्तराखंड देश को चला रही है। एक हद तक ये बात सही भी है। मुख्यमंत्री से लेकर ब्यूरोक्रेट तक उत्तराखंड के शेर भारत को नया भारत बना रहे हैं।