image: Dangal girls in Rishikesh-0317

ऋषिकेश में दंगल गर्ल्स का धमाल...कहा…‘स्वर्ग से बढ़कर है उत्तराखंड’!

Mar 25 2017 11:40AM, Writer:अंकित

सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में फोगट बहनों का किरदार निभाने वाली फातिमा शेख और सानिया मल्होत्रा ने ऋषिकेश में कई हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। दोनों अभिनेत्रियां ऋषिकेश घूमने पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग का भी मजा लिया। मोहन चट्टी देश का एकमात्र जंप इन हाइट्स केंद्र माना जाता है, जहां दंगल गर्ल ने जंप इन हाईट में बंजी जंप की, इसके साथ ही साहसिक खेल में हिस्सा लेना दंगल गर्ल के लिए यादगार पल बन गया। इस यादगार क्षण को उन्होंने कैमरे में कैद ही नहीं किया बल्कि इस इवेंट में शामिल होने पर पर अपनी खुशी भी जाहिर की। इस मौके पर दंगल गर्ल्स फातिमा शेख ने बताया कि उन्होंने केंद्र में जाइंट्स स्विंग की जो उनके लिए बहुत ही यादगार रहेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के बारे में काफी कुछ सुना था, मगर आज यहां पहुंचकर आकर्षक वादियों और पर्वत श्रंखलाओं को देखना उससे कहीं अधिक बेहतर महसूस किया। वही सानिया मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने बंजी जंप्स किया। जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी, साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे हाइट्स से कभी डर नहीं लगता, लेकिन इतनी ऊंचाई से छलांग लगानी पड़ेगी ये कभी सोचा नहीं था। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल निगम और निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने मोहनचट्टी में जंपिंग हाइट्स स्थापित किया है। बताया कि साहसिक खेलों में हिस्सा लेने वाले पर्यटकों की सुरक्षा में सभी तरह की सावधानी बरती जाती है। तो सिर्फ दंगल गर्ल्स ही क्यों और कोई भी इसे ट्राई कर सकता है और अपने एडवेंचर के सपने को पूरा कर सकता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home