image: Vistara Airlines Flight Timings and Schedules for Dehradun Mumbai

देहरादून से मुंबई आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुई विस्तारा की फ्लाइट

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की उत्तराखंड में आवाजाही लगी रहती है। यही वजह है कि यहां से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी।
Dec 1 2021 3:33PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में हवाई सेवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। राजधानी देहरादून हवाई सेवाओं के जरिए देश के प्रमुख महानगरों से जुड़ चुकी है। अब देहरादून से मुंबई का सफर भी आसान होने वाला है। Dehradun Mumbai Vistara Airlines बुधवार 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस तरह यात्री अब देहरादून से मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले बीते 27 नवंबर से विमानन कपंनी विस्तारा एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। विस्तारा एयरलांइस ने दिल्ली के बाद अब बुधवार से मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। देहरादून से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की उत्तराखंड में आवाजाही लगी रहती है। यही वजह है कि यहां से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी। बुधवार से ये दोनों शहर हवाई सेवा के जरिए जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Dehradun Mumbai Vistara Airlines Timing

Vistara Airlines Flight Timings & Schedules for Dehradun Mumbai
1 /

मुंबई से विस्तारा का विमान उड़कर दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 2.55 बजे यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार से विस्तारा एयरलांइस मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करेगा, सभी तैयारियां पूरी हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने लगी थी, लेकिन अब कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।

Dehradun Mumbai Vistara Airlines Schedule

Vistara Airlines Flight Timings & Schedules for Dehradun Mumbai
2 /

नए वैरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी है। अब नए सिरे से कोरोना की जांच शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर जांच संबंधी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर सभी एहतियात रखे जा रहे हैं। नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि जो यात्री 72 घंटे की कोरोना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ला रहे है। उनको छूट मिल रही है। हवाई यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच का काम शुरू हो गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home