image: Yogi adityanath gift to uttarakhand-0317

उत्तराखंड को योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा गिफ्ट...17 साल में ऐसा पहली बार हुआ !

Mar 25 2017 12:14PM, Writer:जलीश

योगी आदित्यनाथ को अभी उत्तर प्रदेश की कमान संभाले महज एक हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन उन्होंने इतने कम वक्त में वो काम कर दिया जो 17 सालों से लटका हुआ था। उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा नहर समेत कई नहर आज भी उत्तर प्रदेश के कब्जे में है। एसपी और बीएसपी सरकारों के कार्यकाल के दौरान सम्पति और नहर विवाद सुलझ नहीं पाया था। हर बार इस मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार और यूपी सरकारों में बात होती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश से कोई सही जवाब नहीं मिल पाता था। अब दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने के बाद असर दिखना शुरू हो गया। योगी सरकार ने 33 नहरों को उत्तराखंड के हवाले कर दिया है।

इसके लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी के सीएम फोन कर शुक्रिया भी अदा किया। अब दोनों प्रदेशों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है, ऐसे में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दूसरे लंबित सम्पत्तियों के ट्रांसफर के मामले में जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इन लंबित मामलों को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि उत्तराखंड वासियों के लिए योगी ने अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि आगे आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अपने नए फैसलों से उत्तराखंड वासियों को और भी तोहफे दे सकते हैं। देखना है कि आगे आगे योगी क्या नया कमाल करते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home