image: Link adhar card to pan card-0317

1 जनवरी को ब्लॉक होगा आपका पैन कार्ड… अगर ये नहीं किया तो पछताओगे !

Mar 26 2017 10:02AM, Writer:मीत

अगर आपके पास पैन कार्ड है और आपने इस कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो जल्दी कीजिए। आपके पास 31 दिसंबर तक का वक्त है। 31 दिसंबर से पहले अपना PAN आधार कार्ड से लिंक जरूर करवा लें। अब सरकार इनकम टैक्स रिटर्न फआइल कराने के लिए पैन के साथ आधार कार्ड को लिंक कराना अहम बता रही है। अगर आपने 31 दिसंबर से पहले ये काम नहीं किया तो आपका PAN कार्ड अवैध माना जाएगा। बताया जा रहा है कि कैश के लेनदेन के लिए जरूरी नंबर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ा दिया गया है।बताया जा रहा है कि सरकार अब फाइनेंशियल सेक्टर में नो योर कस्टमर को इंटीग्रॅेट करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा भी कुछ और बड़ी बाते हैं।

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समेत सभी रेग्युलेटर्स के साथ इस बात पर विचार किया है । इसके साथ ही अधिकारी का कहना है कि आधार कार्ड बेस्ड KYC एक तरह से तेज, इलेक्ट्रॉनिक और मजबूत प्रमाण उपलब्ध कराता है। इस तरह से सेवा उद्योग के प्रोसेस को और ज्यादा बेहतर बनाने में सरकार को मदद मिलेगी। आपको यहां ये बता दें कि सरकार ने हाल ही में एक संशोधन किया है और इसके तहत इनकन टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए PAN कार्ड के अलावा आधार कार्ड को बेहद जरूरी बताया है। वित्त मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि जिन लोगों के पास पहले से आधार कार्ड मौजूद है, उन लोगों को किसी भी फाइनैंशल इंटरमीडियरी को अपने अंगूठे का निशान देना होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home