image: Viral Video with name of JNU-0317

JNU का ये वीडियो आपके होश उड़ा देगा…देखिए.. शिक्षा के मंदिर में ‘गंदी बात’ !

Mar 26 2017 10:18AM, Writer:मीत

आज हम आपको JNU का ही एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वीडियो आपको बेहद हैरान कर सकता है। सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर आजकल जेएनयू के नाम से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि रात के माहौल में लड़के और लड़कियों का एक झुंंड एक जगह पर जमा होता है। इसके बाद इस वीडियो में दिखाया गया है कि भरी भीड़ के बीच में एक लड़का एक लड़की को लिप किस करता है। इसे देखते ही भीड़ शोर मचाने लगती है। लेकिन लड़के और लड़की के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं दिखती, कि उन्होंने कुछ गलत किया है। इसके बाद लड़की चली जाती है और लड़का वहीं पर खड़ा रहता है, इस तरह मानों किसी और लड़की का इंतजार कर रहा हो।

अचानक भीड़ से एक और लड़का निकलकर बीच में आ जाता है। इसके बाद का नजारा तो और भी हैरान करता है। वो लड़का डिमांड करता है कि क्या कोई और लड़की है, जो उसे किस करना चाहेगी। जब कोई नहीं आता तो वो लड़का पहले से ही खड़े लड़के को किस करने में मशगूल हो जाता है। ये देखकर एक बार फिर से भीड़ शोर मचाना शुरू कर देती है। इन दोनों लड़कों के बाद फिर से एक लड़का और लड़की भीड़ के बीच में आते हैं और एक दूसरे को लिप किस करना शुरू कर देते हैं। जैसे भीड़ के बीच में अपने प्यार को साबित करने की नुमाइश लगी हो। ये क्या हो रहा है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जो भी है उसे देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। आपको एक बार फिर से बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जेएनयू के नाम से वायरल किया जा रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home