image: Mohammad kaif on adityanath -0317

योगी आदित्यनाथ को सबसे बड़े मुस्लिम यूथ आइकॉन का सलाम...आजम, ओवैसी हैरान !

Mar 26 2017 10:25AM, Writer:मीत

देश के सबसे बड़े मुस्लिम यूथ आइकॉन में से एक मोहम्मद कैफ ने आदित्यनाथ की तारीफ में ट्विटर पर कसीदे गढ़े हैं। कैफ ने ट्विटर पर लगातार दो ट्वीट किए और सीएम आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कैफ के ट्वीट को देखते ही लाखों लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि कैफ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों में एक रह चुके हैं और पीएम मोदी की भी बड़े फैन माने जाते हैं। इससे पहले पीएम मोदी की तारीफ में भी कैफ कई बार ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। कैफ ने पहले ट्वीट में लिखा है कि हर किसी के अपने विचार होते हैं। लेकिन इस वक्त ज्यादा सोचने से बेहतर होगा कि हम नई सरकार को बधाई दें। इसके बाद कैफ ने लिखा है कि देश के विकास के लिए वो अपनी शुभकामनाएं देते हैं।

इसके बाद कैफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने दूसरा ट्वीट भी किया। कैफ ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि सीएम आदित्यनाथ को वो बधाई देते हैं। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए वो बधाई देते हैं। कैफ ने लिखा कि सीएम आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को संवारने का काम करेंगे। जैसे ही मोहम्मद कैफ ने ये दो ट्वीट किए उसके बाद तो ट्विटर पर कमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस ने कैफ पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा है कि इस काम के लिए कैफ को बहुत बहुत बधाई। काश सभी की सोच कैफ जैसी होती। इसके बाद इक फैन ने लिखा है कि वो कैफ के बयान से पूरी तरह से सहमत हैं। फैन ने लिखा कि आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के सबसे शानदार मुख्यमंत्री साबित होंगे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home