image: Anushka sharmas great acting in film fillori

पहाड़ों की रानी अनुष्का शर्मा ने दुनिया को बनाया दीवाना...’फिल्लौरी’ में अनुष्का की फाड़ू एक्टिंग

Mar 26 2017 11:51AM, Writer:हैदर अली खान

कोई माने या न माने आज ज़माना पहाड़ियों का दीवाना है, पूरा देश पहाड़ियों का मुरीद है। राज्य समीक्षा के कई लेखों में गढ़वाल के दिग्गजों की दास्तान आपने पढ़ी होगी। आज ऐसी ही एक दिग्गज और पहाड़ों की रानी अनुष्का शर्मा की हम बात कर रहे हैं। अपनी अदा से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली गढ़वाल की अनुष्का शर्मा फिल्म ‘फिल्लौरी’ में फाड़ू एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 'फिल्लौरी' रिलीज हो गई है और इसके साथ ही अनुष्का की होम प्रोडक्शन फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ‘फिल्लौरी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई ने अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच-10 (3.35 करोड़) की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्लौरी ने विद्या बालन की फिल्म कहानी और कंगना रनोट की फिल्म तनु वेड्स मनु की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ को लेकर उनके फैन्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में वो एक फ्रेंडली भूत के रोल में हैं। अनुष्का पहली बार इस तरह का किरदार निभा रही हैं। ये जानकर आपको हैरानी होगी अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड से कोई खानदानी कनेक्शन नहीं है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में नंबर-1 हीरोइन का तमगा हासिल किया। अनुष्का शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं। अनुष्का का जन्म बैंगलोर में हुआ, लेकिन उनके माता-पिता गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर हैं और मां आशिमा शर्मा एक गृहणी हैं। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई आर्मी स्कूल से की, और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री ली। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। और उसके बाद फिल्मों में अनुष्का को एंट्री मिली।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home