image: Vandana Kataria Stadium Roshnabad Haridwar

गौरवशाली पल: उत्तराखंड की हैट्रिक गर्ल वंदना के नाम से जाना जाएगा नेशनल हॉकी स्टेडियम

Vandana Kataria Stadium हरिद्वार में है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था।
Dec 7 2021 4:33PM, Writer:Komal Negi

टोक्यो ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली हॉकी प्लेयर Vandana Kataria दूसरी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। वो पहले ही कह चुकी हैं कि अब वो महिला हॉकी खिलाड़ियों को तराशने का काम करेंगी। राज्य सरकार की ओर से कई अवसरों पर वंदना कटारिया को सम्मानित किया गया। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया। अब हरिद्वार में नवनिर्मित नेशनल हॉकी Stadium भी टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल Vandana Kataria Stadium के नाम से जाना जाएगा। सरकार की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। मंगलवार को खेल मंत्री स्टेडियम का लोकार्पण कर इसे खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे। स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी हैं। टोक्यो ओलंपिक से लौटने के बाद वंदना कटारिया का धर्मनगरी में जोरदार स्वागत हुआ था।
यह भी पढ़ें - देहरादून की होनहार बेटी उन्नति को बधाई दीजिए, वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Vandana Kataria Stadium Haridwar

Vandana Kataria Stadium Roshnabad Haridwar
1 /

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके घर पहुंचे थे। वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। अब राज्य सरकार ने नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर रखा है।

Vandana Kataria के नाम से Stadium

Vandana Kataria Stadium Roshnabad Haridwar
2 /

यह जानकारी प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल पहले ही दे चुके थे। उन्होंने बताया था कि मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय नवनिर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी करेंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home