1 अप्रैल से बहुत कुछ बदल जाएगा...जानिए... क्या क्या महंगा होने वाला है !
Mar 27 2017 12:05PM, Writer:जलीश
महंगाई के मोर्चे पर परेशान जनता की जेब 1 अप्रैल से और ढीली होने वाली है। 1 अप्रैल 2017 से कार, बाइक और हेल्थ इंश्योरेंस मंहगे हो जाएंगे। इंश्योरेंस रेग्युलेट्री एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी IRDAI ने कंपनियों को एजेंटों के कमीशन की रकम में संशोधन की अनुमति दे दी है। अब इंश्योरेंस का प्रीमियम 5 फीसदी तक बढ़ जाएगा। प्रीमियम रेट में बढ़ोतरी के बाद कार, बाइक और हेल्थ इंश्योरेंसे के दाम में बढ़ोतरी होगी। बीमा कंपनियां अपने एजेंटों को फायदा दने के लिए जल्द ही रिवॉर्ड सिस्टम की भी शुरुआत कर सकती है। IRDAI विनियम 2016 1 अप्रैल 2017 से लागू हो जाएगा। IRDAI ने थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम बढ़ाने की इजाजत भी दे दी है। जिसके बाद अब थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना भी महंगा हो जाएगा।
लोकसभा में बजट 2017-18 के तहत वित्तीय बिल भी पास कर दिया गया था जिसके बाद 1 अप्रैल से इनकम टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। नए फाइनेंस बिल के पास होने के बाद कई नियमों में परिवर्तन किया गया है। इन नियमों को ध्यान में रखकर फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के लिए टैक्स प्लानिंग करना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसलिए हम आपके सामने ये खबर लेकर आए हैं। 1 अप्रैल से बहुत कुछ बदलने जा रहा है। अगर आपने अब तक कोई बीमा पॉलिसी नहीं करवाई है तो जल्द से जल्द करवा दीजिए। क्योंकि आने वाले वक्त में सबसे पहले इंश्योरेंस पॉलिसी ही महंगी होने जा रही है। आपको फिर से बता दें कि IRDAI ने कंपनियों को एजेंटों के कमीशन की रकम में संशोधन की अनुमति दे दी है