पीएम मोदी ने दिया नवाज शरीफ को आखिरी मौका...उसके बाद बात नहीं ‘बवाल’ होगा !
Mar 27 2017 12:25PM, Writer:जलीश
लंबे वक्त भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच जमी बर्फ पिघलने वाली है। दोनों देशों के बीच एक बार फिर बातचीत शुरू हो सकती है। ये बातचीत अप्रैल में भारत की इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान की पाकिस्तान मरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी के बीच हो सकती है। ये मीटिंग भारत में 15 अप्रैल के आस-पास हो सकती है। गौरतलब है कि इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी के बीच 2005 में एक समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे को अवैध जहाजों, सामुद्रिक प्रदूषण और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। 2016 में इस समझौते को 5 सालों के लिये बढ़ा दिया गया था।
उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच जून में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के दौरान भी मुलाकात हो सकती है। पिछले साल पठानकोट हमले के बाद दोनों देशों में जांच के लिए जब सहमति बनी थी, तब इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तान का दौरा किया था। हालांकि इसके बाद लगातार बॉर्डर पर गोलीबारी और उरी हमले के बाद से दोनों देशों में बातचीत बंद है। उरी हमले के बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी बड़े स्तर पर दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे। देखना होगा कि अब इस बड़ी मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच की तल्खी कम होगी या फिर कड़वाहट यूं ही बनी रहेगी ।